काज़ा उपमंडल मे शुरू किया गया एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान,

 काज़ा उपमंडल मे शुरू किया गया एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान,

आवारा कुत्तों का 8 जनवरी तक होगा टीकाकरण


काजा : ओम बौद्ध /

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये आदेशों की अनुपालना में काजा उपमंडल में दिनांक 03.01 .2026 से 08.01.2026 तक रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारी के उन्मूलन हेतू एंटी रेबीज़ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान का आगाज़ काजा कस्बे से अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा शिखा सिमटिया की अध्यक्षता में आज 03 जनवरी, 2026 को किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त काजा द्वारा बताया गया कि एंटी रेबीज़ टीकाकरण रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंतोक सेल्फ हेल्प ग्रुप काजा , युवक मंडल काजा व नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन किब्बर ने पशु पालन विभाग को पूर्ण सहयोग दिया । जिनके सहयोग से पशु पालन विभाग काजा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आज कुल 110 कुत्तों को एंटी रेबीज़ टीकाकारण किया गया । डॉ अनुराधा चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी ने आम जन मानस से अपील की है कि अपने पालतू कुत्तों का हर वर्ष टीकाकरण करवाएं तथा आवारा कुत्तों के टीकाकरण में पशु पालन विभाग को सहयोग दें।क्योंकि रेबीज रोकथाम में हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है । सभी के संयुक्त प्रयासों द्वारा सामूहिक टीकाकरण और रेबीज़ के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाकर ही 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश