ज्वाली के समकेहड़ में पुलिस ने धोखाधडी के मामले में 17 लाख 50 हजार वापिस दिलाए

ज्वाली के समकेहड़ में पुलिस ने धोखाधडी के मामले में 17 लाख 50 हजार वापिस दिलवाए 

पुलिस थाना ज्वाली में पंजीकृत 18 लाख 73 हजार रुपये के साईबर धोखाधडी के मामले में शिकायतकर्ता को वापिस दिलाए 17 लाख 50 हजार रुपये 

नूरपुर : विनय महाजन

पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना ज्वाली में शिकायतकर्ता शाम लाल S/O श्री रत्न चन्द निवासी समकेहड़ जिला कांगड़ा हि0 प्र0 की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यकित के खिलाफ शिकायतकर्ता के साथ 18,73,000/- लाख रुपये निकालने के साईबर धोखाधडी होने पर अभियोग संख्या 192/25 दिनांक 24.12.25 धारा 318(4) बी एन एस मे पंजीकृत किया गया था l जिसमें शिकायतकर्ता ने बतलाया था कि इसके फोन को हैक करके साईबर ठगों द्धारा योनो ऐप के माध्यम से उक्त राशि गवन कर ली गई थी जिस पर जिला पुलिस नूरपूर के साईबर सैल द्धारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित व पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर (1930 साईबर हैल्प लाईन) इस अभियोग में शिकायतकर्ता को 05 दिनों के भीतर गवन की गई राशि मुबलिग 17 लाख 50 हजार रुपये वापिस दिलायेl यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैl जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती हैं कि वे साईबर अपराधियों के झाँसे में न आएँ और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी अजात व्यक्तियों के साथ साँझा करेंl साईबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साईबर हैल्प लाईन नं0 1930 पर काल करे व नजदीकी पुलिस थाना/चौकी से सम्पर्क करेंl साईबर धोखाध़ड़ी होने पर www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएँl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर