नालागढ़ में नए साल पर हुआ धमाका, इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर

नालागढ़ में नए साल पर हुआ धमाका, इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। नालागढ़ पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के पास मौजूद इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका होते ही पूरा इलाका दहल गया और एक पल के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दिया। चाय की दुकानों पर बैठे लोग भी तेज आवाज सुनकर सहम गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी सुबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस हर पहलू से मामले की गहन तफ्तीश कर रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह धमाका किस चीज में हुआ या इसके पीछे क्या कारण था। एसपी और पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं की गई है। फाेरैंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर