कांग्रेस आलाकमान का ऐतिहासिक फैसला, तीन स्तरों पर कांग्रेस का नेतृत्व दलित के हाथों : गौतम ठाकुर
कांग्रेस आलाकमान का ऐतिहासिक फैसला, तीन स्तरों पर कांग्रेस का नेतृत्व दलित के हाथों : गौतम ठाकुर
मनाली : ओम बौद्ध /
कांग्रेस आलाकमान द्वारा देर रात ज़िला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के साथ ही पिछले लगभग एक वर्ष से विपक्ष तथा संगठन के भीतर उठ रहे सभी सवालों पर विराम लग गया है।ज़िला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष पद के लिए दलित नेता सेस राम आज़ाद के नाम पर अंतिम रूप से मुहर लगा दी गई है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जो संतुलन और सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रदेश के दस ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, वह वास्तव में सराहनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में आदिवासी, दलित, महिला और ओबीसी वर्गों को पूरा सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
गौतम ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के सामाजिक न्याय और समावेशी सोच का प्रमाण है उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष—तीनों ही दलित समुदाय से आते हैं। यह निर्णय कांग्रेस की विचारधारा और संविधान में निहित समानता के मूल्यों को और अधिक सशक्त करता है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सेस राम आज़ाद को बधाई देने वालों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर, पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, मनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, पूर्व आदिवासी ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार, सूरज प्रकाश, मनाली से गौकुल सहगल, राजेन्द्र सिंह नेगी, राकेश सोनी, कैप्टन सुरेश कुमार लारजे, संतोष कुमार, रणवीर सागर, हरी चंद, पार्षद जगदीश कुमार, पूर्व पार्षद रंजीता कौर, प्रेम लाल, सीता राम, निर्मला ठाकुर एवं कपिल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया।
सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सेस राम आज़ाद के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी कुल्लू संगठन को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं