मनाली से अटल टनल तक वाहनों के जाम से लोग परेशान
मनाली से अटल टनल तक वाहनों के जाम से लोग परेशान
अनुराधा राणा ने ट्रैफिक को सुचारू करने के दिए निर्देश
मनाली : ओम बौद्ध /
मनाली में अधिक संख्या में पर्यटकों के कारण आजकल सोलंग से अटल टनल तक लंबे जाम की समस्या से आम लोगों को जूझना पड़ रहा है विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति एवं डीएसपी मनाली को बेहतर तालमेल से कार्य करने हेतू कहा गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में एवं लाहौल जाने वाले वाहनों को लंबे जाम की समस्या से झूझना न पड़े l बताया कि अब मनाली पुलिस द्वारा मनाली से अटल टनल रूट पर पेट्रोलिंग की जाएगी तथा जो पर्यटक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं उनका चालान भी तुरंत किया जाएगा l विधायक ने कहा कि विशेषकर टनल के अंदर दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं इसके लिए भी बीआरओ को बैरियर स्थापित करने तथा पुलिस को इस प्रकार की घटनाओं में अलर्ट मोड पर रहने तथा समय से उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं l कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का कार्य आम जनमानस एवं पर्यटकों के सहयोग से ही पूर्णता संभव है l ज्ञात रहे कि मनाली में क्रिसमस और नए साल के बाद पर्यटकों की आमद इलाके में अधिक हो रही है l ऐसे में कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है l मनाली और लाहौल स्पीति पुलिस ट्रैफिक पर निगरानी बनाए हुए हैं l ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है l ताकि घाटी में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे l


कोई टिप्पणी नहीं