चम्बा- तीसा मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, दंपत्ति की हुई मौत- एक हुआ घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा- तीसा मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, दंपत्ति की हुई मौत- एक हुआ घायल

चम्बा- तीसा मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, दंपत्ति की हुई मौत- एक हुआ घायल 


चम्बा

तीसा मुख्य मार्ग पर ईंड नाला के समीप एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की भनक लगते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाला। हादसे में मृतकों की पहचान हरि सिंह पुत्र देविया निवासी गांव कुहोग डाकघर सिद्धोट तहसील चुराह जिला चम्बा और शिव देई उर्फ कमलो पत्नी हरि सिंह के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा गया है। वहीं, हादसे में जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव कुंडी डाकघर सिद्धोट, तहसील चुराह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत के मद्देनज़र उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं