आधारशिला पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम - Smachar

Header Ads

Breaking News

आधारशिला पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम

आधारशिला पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम

बलदेव सिंह सेवानिवृत्त वीओ ने की बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत।

मुख्यतिथि ने वर्षभर शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी नवाजे


प्रसिद्ध गायक राज जेरी ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

शाहपुर : जनक पटियाल /

  आधारशिला पब्लिक स्कूल कतियाला(लंज) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बलदेव सिंह सेवानिवृत्त बीओ ने मुख्यतिथि जबकि प्रसिद्ध गायक राज जेरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की ।स्कूल के मुख्याध्यापिका मनीता देवी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर अजय वर्धन ने आए हुए मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । तथा उन्हें शाल टोपी और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना से हुई। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया । नन्हे बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। नन्हे छात्रों ने श्री कृष्ण व सुदामा मिलाप को दर्शाया।स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति से जुड़ी बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । हिमाचली गिद्दा , पहाड़ी नाटी, हरियाणवी गीत , डोगरी गीत , पर नृत्य कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया । साथ ही नशे के विरुद्ध लघु नाटकों के नशे के दुष्प्रभावों को भी बताया ।मुख्याध्यापिका मनीता देवी ने साल भर की शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट पढ़ी । इस मौके पर साल भर में शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में अवल्ल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया ।मुख्यातिथि बलदेव सिंह ने बच्चों के इस कार्यक्रम को बहुत सराहा और उन्हें मेहनत, अध्ययन और अपने लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाया और नशे से दूर रहने और खेलों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी। वही कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राज जेरी ने एकाएक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 




कोई टिप्पणी नहीं