चंपा ठाकुर की मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दलित-पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर, चमन राही ने बांटे लड्डू - Smachar

Header Ads

Breaking News

चंपा ठाकुर की मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दलित-पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर, चमन राही ने बांटे लड्डू

 चंपा ठाकुर की मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दलित-पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर, चमन राही ने बांटे लड्डू


मंडी :  अजय सूर्या /

 अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता चमन राही ने कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर को मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताते हुए मंडी शहर व कोर्ट परिसर में लड्डू वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए चंपा ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

चमन राही ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सम्मान व भागीदारी प्रदान की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को लगातार उपेक्षित करने का काम किया। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान मंडी जिले में कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट देकर साबित किया कि पार्टी कथनी से ज्यादा करनी में यकीन रखती है। इसके विपरीत भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है।

राही ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। मंडी में कांग्रेस सरकार की विशाल रैली से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। आने वाले चुनावों में मंडी जिले में भाजपा को करारा झटका लगेगा, क्योंकि कांग्रेस यहां पूरी तरह मजबूत हो चुकी है और जनता का पूरा भरोसा पार्टी पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की चिकनी-चुपड़ी बातों से अब जनता बहकने वाली नहीं है, लोग सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह संयोजक सन्नी ईप्पन, बडसू पंचायत प्रधान गोविंद वर्धन, चंद्रवीर कागरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने चंपा ठाकुर की नियुक्ति का स्वागत किया और इसे सामाजिक समरसता तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम बताया।


कोई टिप्पणी नहीं