हिमाचल में सरकार नहीं, अराजकता चल रही है — कांग्रेस ने लोकतंत्र, विकास और जनता तीनों को बंधक बनाया: विनय शर्मा - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल में सरकार नहीं, अराजकता चल रही है — कांग्रेस ने लोकतंत्र, विकास और जनता तीनों को बंधक बनाया: विनय शर्मा

 हिमाचल में सरकार नहीं, अराजकता चल रही है — कांग्रेस ने लोकतंत्र, विकास और जनता तीनों को बंधक बनाया: विनय शर्मा

शासन नहीं, साज़िश चल रही है — अपराध बढ़े, सरकार सोई — हिमाचल में प्रशासन फेल


युवा ठगा गया, नौकरियां गायब — कांग्रेस की गारंटियां फेल

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का शासन नहीं, बल्कि विफलता, अव्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग का दौर चल रहा है। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने प्रदेश की व्यवस्थाओं को पंगु कर दिया है और जनता को हर मोर्चे पर ठगा गया है।


विनय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के साथ भद्दा मज़ाक किया है। चुनावों को जानबूझकर टालना, नियमों का खुला उल्लंघन करना और अदालतों में भ्रम पैदा करना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस लोकतंत्र से डरती है और जनता के फैसले का सामना करने की हिम्मत नहीं रखती।


उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज खुद को सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भर्ती प्रक्रियाएं ठप, परिणाम लटके हुए और नौकरियों का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस की तथाकथित गारंटियां आज जुमलों की सूची बनकर रह गई हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार गारंटी सरकार नहीं, बेरोज़गारी गारंटी सरकार साबित हुई है।


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को आर्थिक बदहाली और कर्ज़ के दलदल में धकेल दिया है। बिना दूरदर्शिता के फैसले, अनियंत्रित खर्च और विकास कार्यों पर ब्रेक लगाकर सरकार ने प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।


स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए विनय शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में अव्यवस्था है, स्कूलों में शिक्षक परेशान हैं और कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार सत्ता बचाने की जोड़-तोड़ में व्यस्त है।


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर झूठा श्रेय लेने में लगी हुई है, जबकि ज़मीनी स्तर पर उसका कोई योगदान दिखाई नहीं देता।


भाजपा का स्पष्ट संदेश

विनय शर्मा ने दो टूक कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी और हिमाचल विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक इस नाकाम सरकार की पोल खोलेगी और हिमाचल की जनता के हक़ की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।”

कोई टिप्पणी नहीं