जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि,

 जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि,


मनाली : ओम बौद्ध /

जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन के जागरूकता अभियान में लेंगे भाग अखिलेश कपूर ।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 जनवरी शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा कुल्लू और 17 जनवरी शनिवार को भाजपा मनाली की बैठक में कटराई शुभम् होटल में उपस्थित रहेंगे । इस दौरान वह विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन के जागरूकता अभियान में भी भाग लेंगे। कहा कि विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर आम जनता के बीच भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इन भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । कांग्रेस की योजना से तुलना करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, वहीं केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। उन्होंने मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले 200 से अधिक बिखरे हुए कार्य थे, जिन्हें अब चार मुख्य सेक्टरों में विभाजित किया गया है। वही नेता प्रतिपक्ष शाम को होटल आई-बैक्स मनाली में जिला लाहौल-स्पिति के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर भाजपा की मजबूती और विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण नींव का पत्थर साबित होगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर