राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर के छात्र प्रीतम शर्मा ने बढ़ाया मान

 राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर के छात्र प्रीतम शर्मा ने बढ़ाया मान


रिवालसर : अजय सूर्या /

युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिवालसर के कक्षा 12वीं के छात्र प्रीतम शर्मा ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि प्रीतम शर्मा इससे पूर्व भी साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कम आयु में “प्योर लव डिज़ीज़ एक्जिस्ट” नामक पुस्तक लिखकर मंडी जिला के सबसे कम आयु के लेखक के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया था। यह उपलब्धि उनकी साहित्यिक रुचि, सृजनशीलता और लेखन प्रतिभा का सशक्त प्रमाण मानी जा रही है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.डी. शर्मा ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रीतम की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से विद्यार्थी कम आयु में भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने प्रीतम को विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं कर्मचारी वर्ग ने भी प्रीतम शर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस बहुआयामी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी छात्र से इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़