सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन


केलांग 

 कार्यवाहक उपायुक्त, लाहौल एवं स्पीति कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत लीड एजेंसी रोड सेफ्टी सेल द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव” नामक राज्य स्तरीय शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को रचनात्मक माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।

इस फिल्म महोत्सव में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेज़ी भाषा में अधिकतम 5 मिनट अवधि की सड़क सुरक्षा से संबंधित शॉर्ट फिल्म प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही एक प्रतिभागी एक से अधिक आवेदन जमा कर सकता है। प्रतिभागी द्वारा जमा की गई फिल्म स्वयं की मौलिक होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार के कापीराईट का उल्लंघन न हो।

उन्होंनंे जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं रचनात्मक प्रतिभाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने में सामूहिक योगदान सुनिश्चित किया जा सके।

फिल्में ऑनलाइन माध्यम से गूगल फॉर्म, ई-मेल departmentoftransporthp@gmail.com के माध्यम से अथवा ऑफलाइन रूप में निदेशालय परिवहन, लीड एजेंसी रोड सेफ्टी सेल, शिमला-171004 में जमा करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश