प्रेस पर लाठी, सत्ता की बौखलाहट — आप सरकार का असली चेहरा बेनकाब: राजेश राणु - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रेस पर लाठी, सत्ता की बौखलाहट — आप सरकार का असली चेहरा बेनकाब: राजेश राणु

 प्रेस पर लाठी, सत्ता की बौखलाहट — आप सरकार का असली चेहरा बेनकाब: राजेश राणु

पंजाब में अघोषित इमरजेंसी! पंजाब केसरी पर हमला लोकतंत्र पर वार


औरंगजेबी सोच से लोकतंत्र का गला घोंट रही आप सरकार — राजेश राणु

               उक्त शब्द भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के जिला महामंत्री राजेश राणु ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।

               राणु ने कहा कि पंजाब केसरी के दफ्तर की दीवारें फांदकर पुलिस का हमला करना और तानाशाही रवैया की तरह लुधियाना प्रेस को बंद करने का आदेश देना, आप सरकार के पतन की शुरुआत है।

                 जिला महामंत्री ने कहा कि यह अकेले पंजाब केसरी पर हमला नहीं है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को गिराने का प्रयास है।

                  उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार अस्तित्व में आई है तब से लेकर आज तक औरंगजेब की तरह हर संस्थान और व्यक्ति का दमन करने पर उतारू रहती है, और इनकी इसी मानसिकता के कारण दिल्ली में तो केजरीवाल का सुपड़ा साफ हुआ ही है पंजाब में भी यहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी बर्बादी की नींव पंजाब केसरी जैसे बड़े प्रेस ग्रुप पर हमला करके रख दी है। 

                    जिला महामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले प्रेस पर हमला करना बहुत ही निंदनीय घटना है और जिस तानाशाही से इन्होंने प्रेस पर हमला किया है वह इंदिरा गांधी द्वारा देश पर जबरदस्ती लगाई गई इमरजेंसी की याद दिलाता है। 

               राणु ने कहा कि इंदिरा गांधी के बाद केजरीवाल और भगवंत मान की आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों को डरा धमका कर या दिल्ली में CAA के विरोध में दंगे करवा कर वोट लेना चाहती है पर मैं चेतावनी देता हूं कि आज का समय 1975 की इमरजेंसी का समय नहीं रहा है अब लोग पढ़ लिख गए हैं तथा शासन और कुशासन में फर्क को भली भांति समझते हैं।

          

              उन्होंने कहा कि यह देश लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, यह देश पूरी दृढ़ता के साथ पंजाब केसरी ग्रुप और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मिडिया के साथ के साथ खड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं