सुंदरनगर में 16 जनवरी को होगा सिलेब्रिटीज़ का महासंगम

 सुंदरनगर में 16 जनवरी को होगा सिलेब्रिटीज़ का महासंगम


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत सुंदरनगर में शुक्रवार 16 जनवरी को एमएलएसएम कॉलेज ग्राउंड में “हिमाचल क्रिकेट सेलिब्रिटी लीग” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन फ़ीट ऑफ फायर फाउंडेशन सुंदरनगर द्वारा किया जा रहा है।

फाउंडेशन के एमडी एवं सेलिब्रिटी यूथ आइकॉन अमित भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगी। इसमें फीट ऑफ फायर टीम व हिमाचली सेलिब्रिटी टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला तथा महिला टीमों के बीच भी मैच खेला जाएगा।

कार्यक्रम में नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सोशल मीडिया सेलिब्रिटी अनुराग डोभाल (यूके राइडर) सहित कई प्रसिद्ध कलाकार आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग