शुक्रवार को मनाली के माल रोड पर हुई महानाटी की रिहर्सल

 शुक्रवार को मनाली के माल रोड पर हुई महानाटी की रिहर्सल 

2 घंटे देरी से शुरू हुई रिहर्सल 


मनाली : ओम बौद्ध /

राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निंवल की महानाटी मनाली के माल रोड में रिहसल के लिए पहुंची महिलाओ को घंटो इन्तजार करना पड़ा। महानाटी की रिहसल लगभग दो घंटे देरी से शुरू हुई। विंटर कार्निंवल में 21 और 23 जनवरी को होने वाली महानाटी के लिए शुक्रवार को महिला मंडलों की रिहसल की गई। रिहसल शुरू करने का समय 11 बजे निर्धारित किया गया था। जबकि 10 बजे से सभी महिलाओ को रिपोर्टिंग की जानी थी लेकिन दूर दराज की महिलाएं समय पर नहीं पहुंच पाई जिसकी वजह से महानाटी की रिहसल समय पर शुरू नहीं हो पाई। रिहसल लगभग एक बजे शुरू की गई। लगभग आधा घंटा की रिहसल के बाद कुछ देर विश्राम हुआ और फिर दूसरे सत्र की रिहसल की गई। समय पर रिहसल शुरू नहीं होने के कारण महिलाओ को लगभग दो घंटे इन्तजार करना पड़ा। 11 बजे से ही महिलाएं मालरोड़ में लाइन में ख़डी हो गई लेकिन रिहसल शुरू नहीं हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं अपनी लाइन की जगह ही नीचे बैठ गई तो कुछ मालरोड़ के बीच में बैठने के लिए बनी जगह पर आकर आराम करती हुई देखी गई। हालांकि महिलाओ के लिए मनुरंगशाला में जलपान का भी प्रबंध किया गया था।

दूसरे राउंड के बाद महिला मंडलो को जलपान करवाया गया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग