पक्काटाल्ला से बालू पुल तक सड़क मार्ग पर 31 मार्च 2027 तक वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

 पक्काटाल्ला से बालू पुल तक सड़क मार्ग पर 31 मार्च 2027 तक वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

सड़क की मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के चलते उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने जारी किए आदेश

चम्बा


उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पक्काटाल्ला से बालू पुल तक सड़क मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को 28 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान बालू से पक्काटाल्ला सड़क मार्ग को व्यापक क्षति पहुंची है। सड़क की सतह खराब होने के साथ-साथ रिटेनिंग वॉल एवं ब्रेस्ट वॉल को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सड़क की चौड़ाई भी कम हुई है। ऐसे में सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को सुरक्षित एवं सुचारू ढंग से पूरा करने के दृष्टिगत यातायात प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता को सड़क पर मरम्मत कार्यों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, चेतावनी एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी संकेतक लगाने, बैरिकेडिंग करने तथा आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उक्त आदेश 28 नवंबर से लागू होंगे तथा 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना