डीडीएमए कुल्लू ने हवाई अड्डा भुंतर में आयोजित की एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल

 डीडीएमए कुल्लू ने हवाई अड्डा भुंतर में आयोजित की एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल


आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए किया अभ्यास


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू द्वारा हवाई अड्डा भुंतर में एयर रेड स्ट्राइक को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम देने तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संबंधित क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), aapda mitras स्वयंसेवकों तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर उससे निपटने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों, स्थानीय पंचायत प्रधानों, पंचायत सदस्यों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों को आपात स्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आपसी तालमेल बनाए रखने के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यशाला के उपरांत एयर रेड एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, निर्धारित भूमिकाओं, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपसी समन्वय का परीक्षण किया गया। इस से पहले उपरोक्त सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं एन सी सी केडेट्स को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में मौखिक जानकारियां उपलब्ध करवाई गयीं I मॉक एक्सरसाइज के समापन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), कुल्लू की अध्यक्षता में डी-ब्रीफिंग (De-briefing) सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों एवं समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए भविष्य में ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बेहतर तैयारी, आपसी समन्वय एवं तत्परता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीडीएमए कुल्लू की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय जान-माल के नुकसान व अन्य क्षति को न्यूनतम करने के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करना और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी गयी कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सामान्य नागरिकों द्वारा क्या-क्या किया जाना चाहिए और किन बातों से परहेज किया जाना चाहिए I इस दौरान सायरन की सही जानकारी, सी पी आर तथा सभी आपातकाल नंबरों को उपलब्ध करवाया गया I मॉक ड्रिल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया, सही जानकारी और विभागीय समन्वय बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू, सुरजीत सिंह राठौर, खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार नितीश कुमार, एन सी सी कैडेट्स, एन एस एस के स्वयंसेवक, आपदा मित्रों सहित स्थानीय पंचायतों के प्रधान व अन्य पंचायत सदस्य शामिल रहे I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल