वल्लभ कॉलेज मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग की अनूठी पहल।

वल्लभ कॉलेज मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग की अनूठी पहल।

- स्थानीय जैव विविधता और पारंपरिक खाद्य ज्ञान को वैज्ञानिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास।


मंडी : अजय सूर्या /

- डॉ. तारा देवी सेन की पहल से अनुभवात्मक शिक्षण को मिला नया आयाम।

वनस्पति विज्ञान की पढ़ाई को अब किताबों और प्रयोगशालाओं से आगे ले जाकर दैनिक जीवन और पारंपरिक खान-पान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है, जिसके तहत विद्यार्थी स्थानीय फसलों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय जैव विविधता, पारंपरिक खाद्य ज्ञान और पौधों के पोषण संबंधी महत्व की व्यावहारिक जानकारी देना है।

 विभागाध्यक्ष डॉ. तारा देवी सेन ने बताया कि जुलाई माह से शुरू हुई इस पहल में आर्थिक वनस्पति विज्ञान के 80 और एथ्नोबॉटनी के 30 विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस अभिनव प्रयोग की खास बात यह है कि प्रत्येक प्रायोगिक कक्षा के शुरुआती 30 मिनट पाठ्यक्रम में शामिल फसल पौधों से तैयार व्यंजनों के प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विद्यार्थी अब तक चावल, गेहूं और सोयाबीन से करीब 200 नवाचारी व्यंजन तैयार कर चुके हैं, जिन्हें स्थानीय हर्बल इन्फ्यूजन के साथ प्रस्तुत किया जाता है। वहीं, आगामी चरण में आलू और काले चने से 100 से अधिक नए व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय जंगली खाद्य एवं औषधीय पौधों की पहचान, उनके वैज्ञानिक नाम, पारंपरिक उपयोग और पोषण संबंधी महत्व को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिल रहा है।

 वल्लभ कॉलेज मंडी की यह पहल शिक्षा को रोचक और अनुभवात्मक बनाने के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता और पारंपरिक खाद्य संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अपने आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझने का अवसर मिल रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज