कंसा चौक में रक्तदान शिविर, 45 युवाओं ने किया महादान
कंसा चौक में रक्तदान शिविर, 45 युवाओं ने किया महादान
ओम साईं सेवा समिति और ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नेरचौक : अजय सूर्या /
कंसा चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को ओम साईं सेवा समिति और ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 45 यूनिट रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बीडीसी सदस्य पूजा कुमारी और नीरज कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिंपल सैनी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिलती है और कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इसमें करीब 80 से 100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा आयोजकों को भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस दौरान समिति की ओर से ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के सदस्यों, सचिव कृष्ण लाल भूपी, दविंद्र वशिष्ठ, हंस राज शर्मा, समाजसेवी हरिमान, प्रभु राम तथा चिकित्सकों की टीम को भी सम्मानित किया गया।
शिविर में रणजीत सिंह, राकेश कुमार, मिन्हास, सुनील, स्नेहा, प्रदीप, कुलदीप, खेमचंद, रमेश, विजय कुमार, संतोष कुमार, साहिल, मोहन लाल, विकास, देस राज, जगदीश, विपिन, मनोज, नागेंद्र सोनू, अंशुल, प्रकाश, रेखा, भूपी कराटे, रवि कुमार, मनीष कुमार, प्रयांशु, पम्मी, अमर सिंह, पंकू, हैप्पी, हनी भाई की टीम, रोहित कुमार, राहुल, हरविंदर, अनमोल, जसविंदर, अमन, दीपक, गौरव, नीलम कुमार, अजय, नवीन, नेत्र सिंह और संजीव सहित अन्य स्वयंसेवियों ने रक्तदान कर योगदान दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें