ग्राम पंचायत जरोट में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, लोगों को दी गई जागरूकता की जानकारी
ग्राम पंचायत जरोट में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस, लोगों को दी गई जागरूकता की जानकारी
श्याम स्वरूप नगरोटा सूरियांस्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरोट में खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियां डॉ. अमन दुआ के दिशा-निर्देशानुसार विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मधुमेह (शुगर) रोग के प्रति जागरूक किया तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, सुमन कुमारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया देवी तथा (CHO) मोनिका देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पंचायत प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान विजय शर्मा, अनु शर्मा, रानी देवी, रमा देवी, सुमन लता,रवि कुमार,फूला सिंह, जन्म सिंह, नंदन गोपाल, इंदिरा देवी, बीडीसी निशा देवी, सचिव राकेश कुमार आयुष फार्मासिस्ट नरेश सिंह, आशा कार्यकर्त्ता अंजना, रीना, सुषमा सहित पंचायत के अनेक स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने उपस्थित लोगों को विश्व मधुमेह दिवस के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। समय रहते इसकी पहचान और उचित देखभाल न होने पर यह शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने बताया कि मधुमेह से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, प्रतिदिन पैदल चलना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना, मीठे पदार्थों और अत्यधिक तली-भुनी चीजों के सेवन को सीमित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाने और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मधुमेह होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। नियमित जांच, उचित खानपान, शारीरिक गतिविधियों और समय पर उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं भी मधुमेह के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करें।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें