किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल की दो महिला प्रतिनिधियों ने दर्ज कराई भागीदारी
किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल की दो महिला प्रतिनिधियों ने दर्ज कराई भागीदारी
पहली बार प्रदेश से महिला प्रतिनिधियों ने लिया राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, रामपुर की कृष्णा राणा और धर्मपुर की रीता देवी ने साझा किए अपने अनुभव
अजय सूर्या मंडी हिमाचल प्रदेश। तेलंगाना के नलगोंडा में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश से पहली बार दो महिला प्रतिनिधि इसमें भाग ले रही हैं। रामपुर की कृष्णा राणा और धर्मपुर की रीता देवी ने इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
सम्मेलन में देशभर से पहुंचे किसान प्रतिनिधियों के बीच दोनों महिला प्रतिनिधियों को अपने विचार रखने और विभिन्न राज्यों के किसान आंदोलनों, संघर्षों तथा अनुभवों को जानने का अवसर मिल रहा है। दोनों ने सम्मेलन में भागीदारी को अपने लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव बताया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें