मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार
मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार
पक्की सड़क और नए रामलीला भवन के निर्माण से ग्रामीणों की लंबित मांगें पूरी होने की जगी उम्मीद
नूरपुर : विनय महाजन /
विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का ने आज हड़ल पंचायत के मैरा गांव का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से गांव में पक्की सड़क का निर्माण करवाने तथा नए रामलीला भवन के निर्माण के लिए विधायक का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क और रामलीला भवन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इन कार्यों को आगे बढ़ाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें