अमिताभ बच्चन ने हिमाचल की संस्था ‘ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स’ को दिए 21 लाख रुपये

 अमिताभ बच्चन ने हिमाचल की संस्था ‘ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स’ को दिए 21 लाख रुपये

बॉबी के निस्वार्थ सेवा कार्यों से प्रभावित होकर बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंदों की मदद को मिलेगा नया संबल



अजय सूर्या मंडी : हिमाचल प्रदेश की सामाजिक संस्था ‘ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स’ के सेवा कार्यों को देशभर में पहचान मिल रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने संस्था के संस्थापक बॉबी के निस्वार्थ सेवा भाव और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर संस्था को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

अमिताभ बच्चन की इस उदार पहल से संस्था के सेवा अभियान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह आर्थिक सहयोग समाज के जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

बॉबी लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद को अपना उद्देश्य बनाकर कार्य कर रहे हैं। उनके इसी समर्पण और मानवीय संवेदनाओं ने महानायक अमिताभ बच्चन का ध्यान आकर्षित किया।

अमिताभ बच्चन की ओर से दी गई यह सहायता न केवल संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। यह पहल साबित करती है कि सच्ची सेवा और समर्पण की पहचान किसी सीमा की मोहताज नहीं होती।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार