हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ईडी एचपीएसईबीएल फतेहपुर की ओर से मेडिकल अवेयरनेस कैंप (चिकित्सा जागरूकता शिविर) का आयोजन किया गया। फतेहपुर बलजीत ठाकुर

 हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ईडी एचपीएसईबीएल फतेहपुर की ओर से मेडिकल अवेयरनेस कैंप (चिकित्सा जागरूकता शिविर) का आयोजन किया गया। 

फतेहपुर बलजीत ठाकुर



शिविर का मुख्य उद्देश्य बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं के दौरान सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देना रहा।

इस दौरान बिजली सुरक्षा एवं आपातकालीन देखभाल को लेकर विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इनमें बेसिक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), प्राथमिक उपचार की तकनीकें, चोटों का वर्गीकरण तथा बिजली का करंट लगने की स्थिति में बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रमुख रही।

शिविर के माध्यम से बिजली कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर उचित कदम उठाने और घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने के महत्व से अवगत करवाने का प्रयास किया गया।

बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं में जागरूकता और समय पर प्राथमिक उपचार किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे जागरूकता शिविर कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें