सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ

 सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ



उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सराहां क्षेत्र में  नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के खुलने से क्षेत्र वासियों को बेहतर पेट्रोलियम सुविधा मिलेगी l हर्षवर्धन चौहान  सराहां में नगरकोटी फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत आज यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
        हर्षवर्धन चौहान ने नगरकोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप  के खुलने पर संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के दौरान सुविधा मिलती है। नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय लोगों सहित इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी पेट्रोलियम उत्पादों की सुविधा उपलब्ध होगी।
            उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, बागवानी, पशुपालन, लघु उद्योगों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आबादी की आर्थिकी मजबूत हो और  प्रदेश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके।
        उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला सिरमौर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधारात्मक प्रयासों से प्रगति  पर है l इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैंl प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में  400 पद टीजीटी के भरे गए जिसमें 102 पदों पर सिरमौर के बच्चों ने सफलता प्राप्त की l इसी तरह सीबीएसई के 84 पद भरे गए जिसमें से 22 पदों पर सिरमौर के बच्चों ने सफलता प्राप्त की और इसमें से भी 14 पदों पर केवल शिलाई के युवाओं ने सफलता प्राप्त की l 
             हर्षवर्धन चौहान ने सराहां अस्पताल में शीघ्र ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन को तीन माह के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन दिया l 
             इससे पूर्व  पेट्रोल पंप के मालिक बाबूराम शास्त्री ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। 
     इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार , प्रदेश कांग्रेस  की सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा , उपमंडल अधिकारी पच्छाद  प्रियंका चंद्रा, सहित अन्य गणमान्य तथा  विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल