प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को मिली स्वीकृति*

 प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को मिली स्वीकृति*


रिकांगपिओ, 



उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्ञाबूंग में आंतरिक खेल परिसर के निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को आगामी 15 दिनों के भीतर निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दिए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह में प्रस्तावित आंतरिक खेल परिसर के निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया से पूर्व आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए, ताकि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।


बैठक में जंगी लघु सिंचाई योजना के मार्ग के युक्तिकरण के पश्चात योजना की कुल लागत में कमी करने के प्रस्ताव को भी उपायुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।


इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधार, जिला कल्याण अधिकारी नितिन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल