डीएवी मनेई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पोर्ट्स मीट-2026’ आयोजित

डीएवी मनेई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पोर्ट्स मीट-2026’ आयोजित

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करतार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर किया सम्मानित


शाहपुर : रिपोर्ट: जनक पटियाल /

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मनेई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स मीट-2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करतार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका वंदना चौधरी, एलएमसी सदस्य जनक पटियाल, सुमना पटियाल और ज्योति शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर खेल महोत्सव का शानदार आगाज किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पारंपरिक पहाड़ी टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

खेल महोत्सव में बाल वाटिका से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए सरल दौड़, बनाना दौड़ और ऑब्स्टेकल दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने फ्रॉग रेस सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया।

कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आर्यभट्ट, भास्कर, सी.वी. रमन और एस. रामानुजन सदनों के मध्य बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी, रिले दौड़ और 100 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में भास्कर सदन ने प्रथम और आर्यभट्ट सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन विजेता रहा। वहीं विभिन्न वर्गों की रस्साकशी प्रतियोगिताओं में आर्यभट्ट, सी.वी. रमन और भास्कर सदनों ने जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करतार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि डीएवी के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल