हार के बाद भी बल्ह के विकास की लड़ाई लड़ेंगे प्रकाश चौधरी, मौजूदा विधायक पर साधा निशाना

 हार के बाद भी बल्ह के विकास की लड़ाई लड़ेंगे प्रकाश चौधरी, मौजूदा विधायक पर साधा निशाना

रिवालसर में जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व मंत्री ने गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, कहा– सत्ता से बाहर होते ही क्षेत्र के विकास की रफ्तार हुई धीमी


नेरचौक : अजय सूर्या /

 विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुखर नजर आए। रिवालसर में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मौजूदा विधायक पर क्षेत्र के विकास को गति देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में बल्ह क्षेत्र में सड़कों का व्यापक विस्तार किया गया तथा पेयजल और बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए कई योजनाओं पर काम हुआ। एसडीएम कार्यालय और मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं को क्षेत्र में स्थापित करवाने की दिशा में भी प्रयास किए गए।

उन्होंने रिवालसर की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यहां अस्पताल भवन, उपतहसील कार्यालय और स्काउट एंड गाइड के राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल रही। इसके अलावा क्षेत्रवासियों की मांग पर कॉलेज खुलवाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी प्रयास किए गए।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके सत्ता से बाहर होने के बाद बल्ह में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने मौजूदा विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को विकास और बुनियादी सुविधाओं के मामले में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

प्रकाश चौधरी ने स्पष्ट किया कि चुनावी हार से उनके जनसेवा के संकल्प में कोई कमी नहीं आई है। बल्ह की जनता की समस्याओं, क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी बुलंद रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार