देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

 देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता



कहा, प्रधानमंत्री मोदी का ‘विकास भी, विरासत भी’ का दृष्टिकोण भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को कर रहा सुदृढ़

भावी पीढ़ियों के लिए देव संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण पर दिया बल

राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सिरमौर, 25 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि भारत की सदियों पुरानी देव संस्कृति और समृद्ध सनातन परंपराएं हमारी आध्यात्मिक शक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का आधार हैं। उन्होंने इस अमूल्य विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित एवं संवर्धित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने लेडी गवर्नर श्रीमती बिंदु गुप्ता के साथ जिला सिरमौर के शिलाई विधान सभा क्षेत्र के पश्मी गांव में श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज के पावन मंदिर में माथा टेका तथा हिमाचल प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव के स्वरूप में पूजे जाने वाले श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज सत्य, न्याय, धर्म और लोक कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देवता के गांव-गांव भ्रमण की अनूठी परंपरा समाज में व्याप्त एकता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक आस्था की भावना को दर्शाती है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए श्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज भारत आधुनिक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने के साथ-साथ अपनी गौरवशाली सभ्यतागत, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है।

उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, स्थानीय परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को सतत विकास के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है।

श्री कविन्द्र गुप्ता ने प्रदेशवासियों से नशामुक्त, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज की कृपा समस्त मानवता पर सदैव बनी रहे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल