विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


पशुपालन विभाग एवं मिल्कफेड के संयुक्त तत्वावधान में आज सराहां (पच्छाद) में विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, सिरमौर डॉ. राजीव वालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक निदेशक डॉ. राजीव मेहता एवं डॉ. राकेश भाटी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी सराहां डॉ. नीरज एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नेहली धीरा डॉ. रेनू चौहान भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मिल्क चिलिंग प्लांट पच्छाद के प्रभारी डॉ. विपुल कश्यप तथा सहकारी सभाएं पच्छाद के खंड निरीक्षक श्री रोहित भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. विपुल कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पशुपालकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने उपस्थित पशुपालकों एवं दुग्ध सहकारी सभाओं (DCS) के सदस्यों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक पशु आहार प्रबंधन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को अपनाकर न केवल दूध की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है, बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति एवं आय में भी सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेनू चौहान ने विश्व दुग्ध दिवस के महत्व, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा दुग्ध सहकारी सभाओं की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से उपस्थित पशुपालकों को दवाइयों एवं स्टेशनरी किट का वितरण भी किया गया, ताकि उन्हें पशुपालन संबंधी आवश्यक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सहकारी समिति के सचिव श्री श्याम गौतम ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित पशुपालकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण