संविधान के अधिकारों और डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी परिषद, मंडी से शुरू होगा जागरूकता अभियान

 संविधान के अधिकारों और डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी परिषद, मंडी से शुरू होगा जागरूकता अभियान


राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सहयोग से प्रदेशभर में लगेंगे जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की दी जाएगी जानकारी

मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक परिषद ने प्रदेशभर में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सहयोग से विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत मंडी में बड़े स्तर पर शिविर आयोजित कर की जाएगी।

परिषद के राज्य प्रवक्ता चमन राही ने बताया कि इस संबंध में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और आयोग के अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। शिविरों के माध्यम से लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों, अनुसूचित जाति वर्ग के संरक्षण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया से अवगत करवाया जाएगा।

चमन राही ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान निर्माण में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को संवैधानिक संरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जा सकती। डॉ. आंबेडकर का सपना एक ऐसे समानतापूर्ण समाज का निर्माण करना था, जहां जाति और सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो।

सरकारी योजनाओं और अधिकारों की मिलेगी जानकारी

जागरूकता शिविरों में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान निर्माण के लिए मिलने वाली 1.50 लाख रुपये तक की सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए ऋण और अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और कानूनी संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम की ओर से डेयरी फार्मिंग, कृषि उपकरण, लघु सिंचाई, रेडीमेड गारमेंट्स और शू मेकिंग जैसे स्वरोजगार से जुड़े कार्यों के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

चमन राही ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य आयोग और प्रशासन के सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि जागरूकता के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन