संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया

 संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।



शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने का संकल्प लिया। साथ ही, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमें न केवल हमारे मौलिक अधिकारों से अवगत कराता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और लोक सेव क के रूप में हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों को अपने कार्यव्यवहार में उतारने तथा पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण