धम्म पद यात्रा से गूंजा विश्व शांति और करुणा का संदेश, बुद्ध के विचार अपनाने का आह्वान

 धम्म पद यात्रा से गूंजा विश्व शांति और करुणा का संदेश, बुद्ध के विचार अपनाने का आह्वान


लोचन तुल्कू रिमपोछे रहे मुख्य अतिथि, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत; रिवालसर झील की परिक्रमा के साथ निकली धम्म पद यात्रा

अजय सूर्या रिवालसर। विश्व शांति, सद्भावना और करुणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नालंदा बौद्ध परम्परा हिमाचली परिषद की ओर से गुरु पद्मसंभव न्यिंगमापा गोम्पा स्थित महाबोधि सोसाइटी में धम्म पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात कर प्रेम, अहिंसा, मैत्री और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में लोचन तुल्कू रिमपोछे, फाउंडर मेंबर एवं आईएचसीएनबीटी के प्रथम अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बौद्ध दर्शन में निहित करुणा, मानवता और विश्व बंधुत्व के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा स्थापित करने के लिए इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाना जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने धम्म पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा रिवालसर झील की परिक्रमा करते हुए रिवालसर बाजार से होकर अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हुई। धम्म पद यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विश्व शांति, मानवता और करुणा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।


बाइट : बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं लोचन तुल्कू रिमपोछे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना