झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें

झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें


हैदराबाद:-       पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन डेटा के आधार पर बीती रात सदाशिवनगर मंडल में एक झील में महिला कॉन्स्टेबल और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के शव बरामद कर लिए। कामारेड्डी जिले की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने पूरे केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के शव मिलने के बाद गुरुवार की सुबह भीकनूर के थाना प्रभारी का शव भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों की मौत से जुड़े हालात के बारे में पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।बता दें कि 8 दिसंबर को तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कॉन्स्टेबल्स की मौत हो गई थी। यह हादसा गजवेल शहर में तब हुआ जब दोनों कॉन्स्टेबल मैराथन में भाग लेने के लिए हैदराबाद आ रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर बी. अनुराधा ने अस्पताल का दौरा किया था और मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने इन कॉन्स्टेबलों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। पुलिस ने बताया था कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही। बता दें कि 8 दिसंबर को तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कॉन्स्टेबल्स की मौत हो गई थी। यह हादसा गजवेल शहर में तब हुआ जब दोनों कॉन्स्टेबल मैराथन में भाग लेने के लिए हैदराबाद आ रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर बी. अनुराधा ने अस्पताल का दौरा किया था और मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने इन कॉन्स्टेबलों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। पुलिस ने बताया था कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, सूबे के कामारेड्डी में एक झील में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल और एक थाना प्रभारी समेत 3 लोगों की लाशें मिली हैं।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों की मौत कैसे हुई। बता दें कि पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के लापता होने के बारे में जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि तीनों बुधवार दोपहर से लापता थे और उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत