राजस्व मंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

राजस्व मंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया


किन्नौर ( रिकांग पियो ) :-    राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों बारे जागरूक करने के दृष्टिगत जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से सम्पूर्ण राज्य सहित जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से अवगत करवाने के लिए इस अभियान को आरंभ किया है ताकि मानवीय त्रुटि से हाने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके व लोगों की जानों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में निमार्णाधीन कार्यों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से सीधा संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला किन्नौर के लोगों को नैमेतिक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों व संगीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की अहमियत बारे जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उप-पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा व तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल सहित अन्य उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में