पिता पर पोस्को अधिनियम के तहत उम्रकैद की सजा

पिता पर पोस्को अधिनियम के तहत उम्रकैद की सजा


चंबा:-  जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा, जसवंत सिंह की अदालत ने नाबालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आईपीसी की धारा 376 की उपधारा तीन और 6 पोक्सो अधिनियम के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, दोषी पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 506 के तहत भी दोषी मानते हुए एक वर्ष की साधारण कारावास और पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। 

अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले की पैरवी जिला न्यायवादी संजीव सिंह राणा ने की। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में दिए गए बयान में बताया कि 27 दिसंबर 2019 को उसकी माता और भाई-बहन जंगल में पशु चराने गए थे, जबकि वह घर में अकेली थी। इसी बीच, उसके पिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इस घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद चालान आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर दिया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 22 गवाहों को पेश कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप को सिद्ध किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा