बठिंडा में निजी बस बड़े हादसे का शिकार, आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत की खबर

बठिंडा में निजी बस बड़े हादसे का शिकार, आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत की खबर


पंजाब (पंकज शर्मा):- बठिंडा में एक निजी बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। हादसा बारिश के कारण बस का संतुलन बिगड़ने से हुआ है। एन.डी.आर.एफ. की टीमों सहित जिला प्रशासन और अन्य संस्थाएं मौके पर पहुंची हुई है, जिनके द्वारा यात्रियों को बस में से बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत की खबर है।

वहीं, डीसी शौकत अहमद परे, एसएसपी अमनीत कौंडल, एसडीएम तलवंडी साबो के अलावा प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को रेस्कयू करने के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई हैं। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया।



सामाजिक संस्थाओं के साथ सरकारी एबुलेंस व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए व घायलों को पहले तलवंडी साबो स्थित अस्पताल में पहुंचाया व गंभीर घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में लाया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं डिप्टी कमिश्नर बठिंडा ने इस हादसे पर दुख जताया और हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा