जलोड़ी जोत सुरंग को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,सुरंग बनने से 70 गांवों को होगा फायदा

जलोड़ी जोत सुरंग को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,सुरंग बनने से 70 गांवों को होगा फायदा 


इस सुरंग के बनने से 70 गांवों को फायदा होगा। इस संबंध में दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे की बैठक में फैसला लिया गया है। हिमाचल के लिए यह दूसरा बड़ा तोहफा है। इससे पहले भुभूजोत टनल को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे कुल्लू जिला के दुर्गम इलाकों तक पहुंचना आसान होगा और रक्षा के नजरिए से सैन्य वाहन भी आसानी से चीन सीमा तक पहुंच पाएंगे।

हिमाचल को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए कुल्लू जिला के औट और सैंज के बीच जलोड़ी जोत सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

 आपको बता दें कि इस सुरंग की लंबाई 4.140 किलोमीटर होगी और सुरंग साल के 12 महीने एनएच-305 को खुला रखने में मददगार साबित होगी इस सुरंग तक पहुंचने के लिए 2100 मीटर का अप्रोच रोड बनाया जाएगा। सर्दियों के दौरान ऊंचे इलाकों, खासकर 10800 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण राजमार्ग तीन महीने तक बंद रहता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा