कबाड़ी बन कर घूमें गाँव में, रात को आभूषणों पर किया हाथ साफ,पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

कबाड़ी बन कर घूमें गाँव में, रात को आभूषणों पर किया हाथ साफ,पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 


20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सुलझा ली, सभी आरोपी गांव में कबाड़ खरीदने के बहाने घुसे थे, और इस चोरी की घटना को इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को करसोग के नांज क्षेत्र में 4 चारों ने घर के ताले तोड़कर पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया था

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत के नांज गांव में कुंदन लाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी गांव में कबाड़ खरीदने के बहाने घुसे थे, जिसके बाद इन्होंने कुंदन लाल के घर की रेकी की. कुंदन लाल के घर पर कोई भी सदस्य मौजूद ना होने का फायदा उठाकर इन्होंने रात के अंधेरे में पहले घर के ताले ताड़े और अंदर रखे सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने पकड़े जाने के डर से सभी गहनों को घुमारवीं स्थित एक ज्वैलर को बेच दिया. परिवार के सदस्यों को इस वारदात की जानकारी घर पहुंचने पर चली और पीड़ित परिवार ने करसोग थाना में शिकायत दर्ज करवाई.

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस इन सभी आरोपियों से 90 प्रतिशत आभूषणों की रिक्वरी कर ली है और जल्द ही बाकी रिक्वरी भी कर ली जाएगी. फिल्हाल सभी आरोपी 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है और उनसे आगामी पूछताछ जारी है.

आपको बता दें कि मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर मनोज की अगुवाई में बिलासपुर में दबिश दी. पुलिस ने पहले आरोपी सतीश कुमार उर्फ सन्नी को बीते 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया. इसके बाद सतीश कुमार पुलिस पूछताछ में सभी के नाम उगल दिए. तफ्तीश में 23 दिसंबर को पुलिस ने चोरी के आरोपी अनिकेत उर्फ हैपी, मनु कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया था. वहीं बीते रोज पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं के उस ज्वैलरी दुकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे उक्त आरोपियों ने आभूषणों को बेचे थे. आरोपी दुकानदार पर पहले भी चोरी का माल खरीदने के आरोप लगे हैं.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग