अवैध खनन के खिलाफ मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

अवैध खनन के खिलाफ मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी


ऊना:-         अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से जारी है। इसमें प्रशासन के लिए सटीक और प्रभावी कार्रवाई में ड्रोन टेक्नोलॉजी मददगार साबित हो रही है। गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम निगरानी के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसमें हाई-टेक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, जो हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। इससे निगरानी और कार्रवाई को और भी तेज धार मिली है।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को ऊना जिले में पूरे प्रभावी तरीके से लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी तरीके से चालू रहेगी। उन्होंने ऊना जिले को पूर्ण रूप से अवैध खनन मुक्त बनाने में जिलावासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन की किसी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने और जिले के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की निगरानी में ड्रोन जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग महत्वपूर्ण है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में