शाहपुर के रजनीश के लिए राहत की सांस लेकर आए केवल पठानिया

 शाहपुर के रजनीश के लिए राहत की सांस लेकर आए केवल पठानिया


’फेफड़ों की बीमारी का पता चलते ही घर पहुंचाया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’

शाहपुर:-        शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोहब के रजनीश शर्मा उर्फ रज्जु पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं उन्हें फेफड़ों की बीमारी के कारण साँस लेने की समस्या है। रजनीश को हर समय कृत्रिम ऑक्सजीन की आवश्यकता रहती है और उनके  परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं फिर भी जैसे-तैसे मरीज  को कृत्रिम ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को जैसे ही रजनीश की हालत का पता चला उन्होंने तत्काल प्रभाव से आक्सीजन कंसंट्रेटर’ उसके घर पहुंचाकर मिसाल कायम की।

बुधवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया शाहपुर की बीएमओ डॉ कविता ठाकुर एवं डॉ कांत लगवाल , स्थानीय पंचायत प्रधान तिलक राज के साथ उनका हाल-चाल जानने उनके घर  पहुँच हुए थे । रजनीश के घर आकर उन्हें जानकारी मिली कि रजनीश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नामक  चिकित्सा उपकरण की जरूरत है तो उन्होंने तुरंत  करवाई करते हुए बिना समय बर्बाद किए वीरवार को ही ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का उनके घर पहुंचाया गया । दो दिन  के भीतर ही यह सब कुछ हो गया । केवल पठानिया ने दो दिन में ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपकरण का प्रबंध कर  उसे उनके घर पहुचाया  और रजनीश शर्मा की मदद करने को आगे आये। वैसे तो पहले से ही ऑक्सीजन मशीन लगाई थी  लेकिन छोटी थी और बिजली की वोल्टेज की समस्या के कारण उनको बहुत परेशानी होती थी, लेकिन विधायक ने इस समस्या को दूर करते हुए उन्हें 15 किलोलीटर का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ओर स्टेप्लाइजर उपलब्ध करवाया।

पंचायत प्रधान तिलक राज ने कहा कि केवल पठानिया विधायक ही नहीं अपितु  एक समाजसेवी के रूप में जनता की सेवा में लगे हैं। केवल पठानिया एक भाई एवं बेटे के रूप में शाहपुर वासियों की सेवा में तत्पर रहते हैं । गाँव में उनके इस  नेक एवं पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है । रजनीश के परिवार ने उनका इस कार्य के लिए आभार जताया है ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन