विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

2 जनवरी को सिहुन्ता पुलिस स्टेशन और उप मंडलीय पुलिस कार्यालय चुवाड़ी का करेंगे शुभारंभ  


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए 31 दिसंबर को सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। 

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी के भवन निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे । 

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 2 जनवरी को दोपहर 12 बजे सिहुन्ता में पुलिस स्टेशन का शुभारंभ करने के पश्चात दोपहर 2 बजे चुवाड़ी में उप मंडलीय पुलिस कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे । 

विधानसभा अध्यक्ष 3 जनवरी को सुबह 11:30 बजे बनेट-मोरठु खड्ड संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। वह इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे संपर्क मार्ग से सेराला दा बासा गांव के संपर्क मार्ग का शिलान्यास तथा दोपहर बाद 3:30 बजे संपर्क मार्ग से गाँव सामु के लिए संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास करेंगे । 

कुलदीप सिंह पठानिया 4 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष 5 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे अपर बकाण गांव के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे । 

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 6 जनवरी को सिहुन्ता से शिमला के लिए रवा

ना होंगे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन