74 लोगों ने किया रक्तदान, 30 को मिली फिजियोथैरेपी की सुविधा
74 लोगों ने किया रक्तदान, 30 को मिली फिजियोथैरेपी की सुविधा
विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सांसद राजीव भारद्वाज ने किया शुभारंभ, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नगरोटा सूरियां। विश्व हिंदू परिषद जिला नूरपुर, प्रखंड नगरोटा सूरियां के सौजन्य से रविवार को शगुन पैलेस, नगरोटा सूरियां में रक्तदान शिविर एवं फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 74 यूनिट रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
शिविर के दौरान आयोजित फिजियोथैरेपी कैंप में करीब 30 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न शारीरिक समस्याओं के उपचार के बारे में जानकारी भी दी।
रक्तदान शिविर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, टांडा से पहुंची चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. चंदन भाटिया, यशवंत कुमार, अंकुर, पंकज, बलबीर, आशीष, निखिल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
वहीं फिजियोथैरेपी कैंप में कांगड़ा स्थित रेडमीर फिजियोथैरेपी क्लिनिक के डॉ. आशीष बहल एवं तनुजा बहल ने लोगों को आवश्यक परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रांत सह सत्संग प्रमुख सुरेश गुलेरिया, जिला सह मंत्री सुखपाल सिंह गोगी, जिला उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सुभाष चंद, कुलबीर गुलेरिया, शाम स्वरूप, परमिंद्र शर्मा, धर्मपाल महाजन, अमित इंदौरिया, राहुल गुलेरिया, बंटी भंडारी, मोहित जसवाल, इंदरजीत, विक्की, पिंकू विक्रम, राजेश धीमान, रिंकू, रशपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों और शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर समाज में मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें