फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सोनी धीमान की अगुवाई में विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


यह जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जोन के 33 स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


उद्घाटन अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।


प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रधान, जिला परिषद सदस्य, गणमान्य व्यक्ति, एसएमसी कमेटी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा डीपी सहित आयोजन समिति के सदस्य पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर