भोजपुर में 14 से 25 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव
भोजपुर में 14 से 25 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव
सामुदायिक भवन सुंदरनगर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ होगा समापन
सुंदरनगर : अजय सूर्या /
गणपति बप्पा मोरया समिति भोजपुर की ओर से इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन सामुदायिक भवन सुंदरनगर में किया जा रहा है। गणेश उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा और यह धार्मिक आयोजन 25 सितंबर तक चलेगा।
उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भजन संध्याओं का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से लाइव किया जाएगा, ताकि घर बैठे श्रद्धालु भी गणपति बप्पा के भजनों और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ सकें।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें