जन्मदिन पर मौजूदा विधायक निक्का ने पूर्व विधायक महाजन पर साधा निशाना राजनीतिक?

 जन्मदिन पर मौजूदा विधायक निक्का ने पूर्व विधायक महाजन पर साधा निशाना राजनीतिक? 


नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश मे बहुचर्चित नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर आखिरकार सियासत चुनावी मुद्दा बनने लगी नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर अस्पताल का श्रेय लेने का आरोप आज नूरपुर में एक भेंट वार्ता में लगाया उन्होंने कहा कि नूरपुर मंडल मे भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं


कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को नूरपुर में मजबूत करें और आपस मे फ्रेंडली मैच खेलने वाले सियासी दानो से सावधान रहे जिन्होंने लोगों के साथ सदा स्वार्थ व गुमराह की राजनीति की हैl विधायक निक्का ने अपने बताया कि नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को साल 2016 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन डेढ़ साल तक इसके लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करवाई गई। चुनाव से ठीक एक महीना पहले आनन-फानन में शिलान्यास कर दिया गया।उधर अपने तीखे तेवर दिखाते हुए अजय महाजन के जन्मदिन पर निक्का ने पूर्व विधायक महाजन से प्रश्न किया कि वह बताएं कहा कि चार साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक नूरपुर के मुद्दों को सरकार के सामने मजबूती से क्यों नहीं रख पाए? आज उन्हें जनता की याद आ रही है l अब केंद्र से मंजूर योजनाओं पर अपना नाम जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं आखिरकार क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने रेरा के तहत प्लॉट काटकर निजी हित साधे हैं।चुनाव आते ही वह नूरपुर में निवास बनाते हैं और चुनाव खत्म होते ही खामोश हो जाते हैंl उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केअंदर भी कार्यकर्ताओं मे यह निराशा आज भी व्याप्त है कि 4 साल नूरपुर की राजनीति में क्यों चुप रहे? इस प्रश्न का जवाब पार्टी के कार्यकर्ता खुद उनसे मांग रहे हैं l अपनी 4 साल की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 78 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है और जर्जर बिजली तारों को बदला जा रहा है। इसके अलावा केंद्र की आवास योजना के तहत नूरपुर में 2,950 मकानों का निर्माण हुआ है।प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए निक्का ने कहा कि पिछले चार साल में सिविल अस्पताल नूरपुर में कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ है। जनता को बताना जरूरी है कि कौन सी योजना केंद्र की है और कौन सी प्रदेश सरकार की। उन्होंने कहा कि नूरपुर के हितों के लिए उन्होंने विधानसभा में भी जनहित में कई मुद्दे उठाए सिर्फ आश्वासन ही मिला धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसका कारण भाजपा का विधायक होना है l दिल्ली में केंद्र सरकार से विकास के लिए पैसे तो अवश्य मांगते हैं लेकिन प्रदेश मे भाजपा से संबंधित विधायकों के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर