विधायक मलेंद्र राजन ने की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता, 38.18 लाख रुपये का बजट पारित 

 विधायक मलेंद्र राजन ने की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता, 38.18 लाख रुपये का बजट पारित 

( नूरपुर:-विनय महाजन )


 नूरपुर प्रदेश के  नागरिक चिकित्सालय इंदौरा की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आज  विधायक मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति की ओर से चालू वित्त वर्ष में अब तक हुए आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त चालू वर्ष में होने वाले विभिन्न खर्चों तथा आगामी वित्त वर्षों में प्रस्तावित कार्यों और व्यय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए विभिन्न मदों में प्रस्तावित खर्चों पर विचार-विमर्श के बाद कुल 38,18,113 रुपये का बजट पारित किया गया। समिति ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशभर में लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बने थे, उस समय गंगथ अस्पताल में केवल एक चिकित्सक की व्यवस्था थी, जबकि वर्तमान में वहां छह चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इंदौरा में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।बैठक के दौरान मरीजों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नागरिक चिकित्सालय इंदौरा में अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मशीन स्थापित होने के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य अस्पतालों में सामान्यतः इसके लिए 300 रुपये शुल्क लिया जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, ईसीजी जांच के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि सिविल अस्पताल इंदौरा के निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा। नए भवन में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।बैठक में एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. वरुण शर्मा, बीडीसी सदस्य रमन कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान मनोहर पिंकी, पौंग बांध विस्थापन पुनर्वास बोर्ड सलाहकार समिति निदेशक कुलदीप कीपा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शंकर दयाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद