फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल स्तरीय बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

 फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल स्तरीय बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन



Fatehpur Baljeet Thakur 


फतेहपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में आयोजित जोनल स्तरीय बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य रघुवीर सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।


फाइनल मुकाबलों में कबड्डी में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर विजेता रहा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्थानाउपविजेता रही। वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब उपविजेता रहा।


खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्थाना विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमेटा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सीआरसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समकेड़ उपविजेता रहा।


वहीं चेस टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह सियाल में विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि टैगोर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रैहन उपविजेता रहा।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह पठानिया का प्रधानाचार्य सोनी धीमान तथा स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।


प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला