कोटला पुलिस थाना भवन का 16 सितंबर को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार थाना भवन का उद्घाटन करेंगे
कोटला पुलिस थाना भवन का 16 सितंबर को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार थाना भवन का उद्घाटन करेंगे
(नूरपुर:-विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना कोटला के नए भवन का उद्घाटन समारोह बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि आमंत्रण पत्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार के कर-कमलों से थाना भवन का उद्घाटन किया जाएगा। और इस नए थाने के खुलने से लोगों की चिरकाल की समस्याओं का समाधान होगा और इस थाने के अंतर्गत लगभग डेढ़ दर्जन के करीब बन जाते हैं काम करेगी l हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से आयोजित समारोह में गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। नए पुलिस थाना भवन के उद्घाटन से कोटला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद है।ज्वाली विधानसभा क्षेत्र तीन भागों में विभक्त है जिसमे एक कोटला क्षेत्र आता है और एक भाग में नगरोटा सुरिया क्षेत्र में और एक भाग ज्वाली क्षेत्र में आता है l इस तरह से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक थाना ज्वाली मे और दूसरा थाना कोटला मे होगा जबकि नगरोटा सुरिया में पुलिस चौकी है l तीन भागों में विभक्त प्रदेश का ज्वाली विधानसभा क्षेत्र विकास के नजरिऐ से आज के दौर में काफी आगे हैं l ऐसा लगता है कि कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कोटला क्षेत्र के जनसमुदाय की समस्याओं को देखते हुए व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में कोटला को उपमंडल का दर्जा शायद सरकार से मंजूर करवा दे ऐसी चर्चाए क्षेत्र में चर्चित है l कोटला बेल्ट चौधरी चंद्र कुमार की सबसे मजबूत बेल्ट विधानसभा क्षेत्र में जानी जाती हैl लोग इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कोटला क्षेत्र के विकास में आज तक चंद्र कुमार की भूमिका सदा महत्वपूर्ण रही है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें