विद्यालयों में वर्षभर जारी रहें खेल गतिविधियां, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दें जोर: प्रो. चन्द्र कुमार

 विद्यालयों में वर्षभर जारी रहें खेल गतिविधियां, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दें जोर: प्रो. चन्द्र कुमार

गुगलाड़ा में अंडर-19 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन


ज्वाली :-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में आयोजित अंडर-19 लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने समापन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 33 विद्यालयों के 534 विद्यार्थियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन और खो-खो खेलों में भाग लिया।

समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने कृषि मंत्री को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई दी तथा पुरस्कार वितरित किये।उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में कम से कम एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए और उसमें निपुण बनने का प्रयास करना चाहिए। खेलों से जहां बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं उनका मानसिक विकास भी होता है।

 उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को केवल खेल प्रतियोगिताओं के समय ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित न करें, बल्कि पूरे वर्ष विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखें, ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।

  प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा एवं खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के चयनित विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा जा रहा है तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमें अब 23 से 25 सितंबर तक ज्वालामुखी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि विद्यार्थी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में इन टीमों ने हासिल किए प्रथम व द्वितीय स्थान

  प्रतियोगिता में वॉलीबाल में भरमाड़ स्कूल विजेता तथा हरसर उपविजेता रहा। कबड्डी में कोटला स्कूल ने प्रथम और हड़सर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में नगरोटा सूरियां विजेता तथा पलोहड़ा उपविजेता रहा। चैस में वरियाल ने प्रथम और लिटल फ्लावर दुराना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में नगरोटा सूरियां स्कूल विजेता तथा भरमाड़ स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में अमनी विजेता तथा कोटला उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  कृषि मंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

  समापन समारोह पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मोहिंदर धीमान, एक्सईन मनोहर लाल,  विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना, शिक्षकगण, आयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला